फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former Director of AIIMS Bhopal D.K. Condolences on the passing away of Singh Baghel

Bhadohi News: एम्स भोपाल के पूर्व निदेशक डॉ. डी.के. सिंह बघेल के निधन पर शोक

Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Former Director of AIIMS Bhopal D.K. Condolences on the passing away of Singh Baghel
गोपीगंज क्षेत्र के डेरवां गांव निवासी एवं प्रख्यात चिकित्सक प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह बघेल का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. बघेल का अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र देवांश सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए। चिकित्सा सेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे डॉ. बघेल ने लंबे समय तक बीएचयू में वरिष्ठ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने एम्स भोपाल और रिम्स रांची में निदेशक पद पर कार्य करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एम्स बठिंडा के निदेशक पद से जून 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल, रवींद्र सिंह बघेल ‘भोले’, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खां, संदीप वर्मा तथा पार्थ बघेल समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने डॉ. बघेल के निधन को जनपद और चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed