फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For the first time in ten years the minimum temperature in the district crossed 35 degrees.

Bhadohi News: जिले में दस साल में पहली बार न्यूनतम तापमान 35 डिग्री के पार

Fri, 31 May 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
For the first time in ten years the minimum temperature in the district crossed 35 degrees.
ज्ञानपुर/ऊंज। जिले में प्रचंड गर्मी से जन जीवन बेहाल है। जिले में तीन दिनों से रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते तीन दिनों से जिले का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले पारा 47 डिग्री के पार था। बृहस्पतिवार को बुधवार की अपेक्षा तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तपन बरकरार रहा। बुधवार रात में तेज आंधी जिले में कही-कही हल्की बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ही सूरज की किरणें लोगों के बदन में चूभने लगीं। इससे लोगों के बदन झूलस गए। लू के थपेड़ों से राहगीर बेहाल हो गए। लोग चेहरा ढंककर बाहर निकले। उमस भरी गर्मी के बीच रात में बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में दस साल में पहली बार न्यूनतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा गया है। बताया कि शुक्रवार को वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण आंधी संग बुंदाबांदी की संभावना है। तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन

हीटवेव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य महकमा सारी तैयारी कर रखा है। तैयारियों को रोजाना परखा जाता है। जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 78 बेड़ आरक्षित है। इन दिनों सामान्य तापमान से करीब 6 डिग्री तामपान अधिक है। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में न निकलने की हिदायत स्वास्थ्य महकमा दे रहा है। तापमान में वृद्धि होने के कारण अस्पतालाें में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जांच-पड़ताल कर चिकित्सक दवा उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed