{"_id":"65663d62bfe2c5681f01af45","slug":"foolishness-of-pwd-water-filled-in-two-barrels-of-rampur-ghat-bridge-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-6112-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीडब्ल्यूडी की नादानी, रामपुर घाट पुल के दो पीपे में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीडब्ल्यूडी की नादानी, रामपुर घाट पुल के दो पीपे में भरा पानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिर्जापुर और भदोही जनपद को जोड़ने वाले रामपुर घाट पीपा पुल बनाने में जिम्मेदारों लापरवाही बरत रहे है। जो राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। मंगलवार को पीपा पुल के निर्माण में जिम्मेदारों की नादानी सामने आई। पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जाने वाले पीपा पुल में दो डैमेज (पंचर पीपा) जोड़ दिए गए। दोनों में पानी भर गया है। यह लोकगायक राजेश परदेशी ने जिम्मेदार विभाग से की तो अधिकारियों के हाथ-पावं फूल गए।
रामपुर घाट पर बनने वाले पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही के जिम्मे है। हर साल मानसून सीजन पहले से पीपा को हटा दिया जाता है, क्योंकि गंगा का पानी बढ़ने पर खतरे की आशंका बढ़ जाती है। जिसके बाद विभाग की ओर से ही गंगा में स्टीमर चलावाया जाता है। मानसून सीजन बीतते ही विभाग दीपावली के पहले पुल को निर्माण कराकर आवागमन भी चालू कर देता है। रामपुर घाट के पीपा पुल को जिले के लोगों के लिए लाइफलाइन भी कहा जाता है। हर दिन इस पुल से लगभग 4000 से 4500 लोग आवागमन करते हैं। मालूम हो कि इस बार पीपा पुल के निर्माण में शुरू से ही लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को पुल के पीपा नंबर 19 व 20 पानी भर गया। बताया जा रहा है कि विभागीय लापरवाही के कारण बिना चेक किए डैमेज पीपा लगा दिए गए। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ बढ़ी तो दबाव के कारण पीपा में पानी भर गया। जिसके पीपा पुल पर आवागमन एक बार फिर से प्रतिबंधित कर नए सिरे से पीपा जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। गनीमत रहा कि समय रहते इसकी जानकारी हो गई, अन्यथा हादसा हो सकता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शुरू से ही मिल रही है खामियां
रामपुर घाट के पीपा पुल निर्माण में शुरू से ही खामियां मिल रही हैं। पहले निर्माण की देरी को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित तो निर्माण कार्य आरंभ हुआ। उसके बाद पुल के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही को दिखाते हुए भी अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसे जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संज्ञान लिया। इसके बाद आनन-फानन में पुल के दोनों ज्वाइंटर जोड़कर, बैरिकेडिंग इत्यादि तो कर दिया गया, लेकिन चकरप्लेट नहीं बिछाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक बार फिर लोक गायक ने उठाई आवाज
लोकगायक राजेश परदेशी ने इसके पहले पीपा पुल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत दर्ज कराई थी और फेसबुक लाइव के जरिये आवाज उठाई थी। मंगलवार को जब दो पीपा में पानी भर गया तो उधर से गुजर रहे लोकगायक की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी कर दी। जिसके बाद पुल को दुरूस्त करने का काम शुरू हो गया।

वर्जन
रामपुर घाट के पुल में दो पीपा डैमेज होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद तुरंत कार्यदायी संस्था के माध्यम से उसे दुरूस्त कराए जाने का निर्देश दिया है। दोनों डैमेज पीपा पुल को बदलकर जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। - अंशु मिश्रा, जेई, पीडब्ल्यूडी।