फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Focus on understanding the topics instead of memorizing them

Bhadohi News: रटने की बजाए विषयों को समझने पर करें फोकस

Tue, 02 Jul 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Focus on understanding the topics instead of memorizing them
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के नए सत्र का काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरुआत हुई। एसडीएम न्यायिक श्याममणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के नए पैटर्न के विषय वस्तु से परिचित कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम व लगन के साथ पढ़िए सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने अपने जीवन सघर्ष यात्रा के बारे में बताया कि एक सामान्य परिवार में जन्में पले बढ़े और आगे बढ़े और सफलता प्राप्त किया। सिविल सेवा के पहले वे एक शिक्षक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी छात्र जिस भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है सबसे पहले उसका सेलेबस साल्व एवं अनसाल्व प्रीवियस ईयर के प्रश्नपत्र अवश्य अपने टेबल पर रखें। तैयारी की यह आधारभूत सामग्री है। उन्होंने रटने की बजाए विषयों को समझने व उसका व्यावहारिक एक दूसरे से लिंक जोड़ने पर बल दिया। नोडल अधिकारी पंकज पटेल एवं कोर्स कॉडिनेटर सतोष चौधरी ने बताया कि डीएम और सीडीओ की अध्यक्षता में गठित पैनल ने विषय विशेषज्ञों का चयन किया है। सभी छात्रों को एक वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा गया है। जहां उनको अपडेट किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed