फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five girl students got place in the top ten of the state, the Governor will honour them

Bhadohi News: पांच छात्राओं ने प्रदेश के टॉप टेन में पाया स्थान, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Thu, 01 Aug 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five girl students got place in the top ten of the state, the Governor will honour them
भदोही। नगर स्थित केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा स्थापित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में बीटेक कर रही पांच छात्राओं ने कारपेट एंड टेक्सटाइल इंजीनियरिंग ग्रूप में प्रदेश के टाॅप टेन में स्थान बनाया है। जिसमे शेलवी तिवारी की रैकिंग प्रथम है। इसके अलावा रचना यादव तृतीय, माही प्रजापति चतुर्थ, सोनाली चौहान सातवीं तथा प्रियंबदा पाठक को प्रदेश में दसवा स्थान मिला है।
विज्ञापन

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से इसका पत्र प्राप्त होने के बाद संस्थान के स्टाफ और सभी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने इसे छात्राओं की लगन और शिक्षकों की मेहनत बताया है। संस्थान में कारपेट एंड टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बीटेक कोर्स संचालित होता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोर्स के अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होने के बाद से डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच वहां के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के प्रदेश के टाॅप टेन की सूची जारी करते हुए बताया कि 13 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इन छात्रों को सम्मानित करेंगी। संस्थान के निदेशक ने बताया कि टाप टेन में शामिल आईआईसीटी की पांचों छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed