{"_id":"683f407e6cefc6658c056558","slug":"first-prayer-at-azimullah-chauraha-idgah-at-615-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126977-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजिमुल्लाह चौराहा ईदगाह में पहली नमाज 6:15 बजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजिमुल्लाह चौराहा ईदगाह में पहली नमाज 6:15 बजे
विज्ञापन
भदोही। रूयते हेलाल कमेटी ने मंगलवार की शाम तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद में बैठक कर नगर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया।
घोषणा के अनुसार नगर के सबसे बड़ी ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहे में पहली जमाअत 6:15 बजे हाफिज परवेज अच्छा तथा दूसरी जमाअत हाफिज रेहान 7 बजे पढ़ाएंगे। बैठक की सदारत कर रहे हाजी हाफिज परवेज अच्छे ने कहा कि मुसलमान शासन प्रशासन की ओर से तय गाइडलाइन का पालन करें। कहीं भी कुरबानी का प्रदर्शन ना करें और खुले में जानवरों की कुरबानी ना करें। इसके अलावा उन्होंने सभी से अपने आसपास पड़ोस और मोहल्ले में सफाई रखने पर जोर दिया।
बैठक में हुए एलान के मुताबिक बताया गया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन रोड में 6ः30 बजे, ईदगाह सिविल लाइन पवार हॉउस में 7:15 बजे, ईदगाह चौरी रोड में 7 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन में पहली जमाअत 7 बजे, ईदगाह घमहापुर में 6ः45 बजे, ईदगाह फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 6:30 बजे, मस्जिद रौजा गाजी मिया मर्यादपट्टी में पहली जमाअत 6:45 बजे, दूसरी जमाअत 7:30 बजे, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड 6:45 बजे, मस्जिद गोरियाना मोहाल 7:15 बजे, मस्जिद इत्तेहाद शहाबाबाद में 7:30 बजे, मस्जिद मोहम्मदी काजीपुर में 6:45 बजे, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाज़ार में 6:30 बजे, मस्जिद तकिया कल्लन शाह में 7ः45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न मस्जिदों के पेश इमाम ने कहा कि चुने हुए स्थल पर कुर्बानी करें और सफाई के इंतजाम रखें। खुले में कुर्बानी करके प्रदर्शन नहीं करने की भी लोगों को हिदायत दी गई। बैठक में हाफिज अशफाक रब्बानी, मौलाना हाफिज मआज मिस्बाही, मौलाना हाफिज अरफात हुसैन, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, हाफिज अली रजा, हाफिज फहद अत्तारी, हाफिज शाहिद रजा, हाफिज असहाब, हाफिज अहमद रजा के अलावा कमेटी के सदस्य अनीस अंसारी, फैसल फरहत अंसारी, शमसुद्दीन मुन्ना, मो.जैद, अच्छू खां, अहमद शाह रहे। संवाद