{"_id":"67b37e725c6a0466ab01c0e6","slug":"fire-station-search-for-land-completed-waiting-for-budget-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122503-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन केंद्र : जमीन की तलाश पूरी, बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन केंद्र : जमीन की तलाश पूरी, बजट का इंतजार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी शुरू होने के साथ ही आग लगने की घटनाएं एक बार फिर बढ़ जाएगी। डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक में आग बुझाने के लिए एक बार फिर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ेगा।
जिले में तीसरे अग्निशमन केंद्र का सपना पूरा न होने से लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ेगी। कोइरौना-कलिंजरा मार्ग पर जमीन तो ढाई साल पहले चिन्हित कर ली गई, लेकिन अभी तक उसके लिए बजट स्वीकृत न होने से मामला फाइलों में लटका है।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए औराई और भदोही में अग्निशमन केंद्र स्थापित हैं। ज्ञानपुर और डीघ के इलाके में अग्निशमन केन्द्र न होने के कारण अक्सर आग लगने की घटनाओं में भारी क्षति होती है।
विज्ञापन
खासकर गर्मी के दिनों में शाॅर्ट सर्किट और अन्य कारणों से खेतों, मड़हों और अन्य जगहों पर आग लग जाती है। ऐसे में जब अग्निशमन विभाग को फोन किया जाता है तो लंबी दूरी के कारण पहुंचते-पहुंचते सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका होता है।
2021-22 में शासन ने जिले में नये अग्निशमन केंद्र को स्थापित करने पर निर्णय लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने पहले कोनिया और उसके बाद दरवांसी में जमीन चिन्हित किया। कुछ विवाद के कारण वहां से केंद्र को हटाना पड़ा।
शुरू में इसका बजट दो करोड़ के करीब था, जो बढ़कर पांच करोड़ तक पहुंच गया था। जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कोइरौना-कलिंजरा मार्ग पर छह हजार स्क्वायर फीट जमीन चिन्हित की गई है। 2023 में प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली।