फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire rained from the sky, the temperature crossed 43

Bhadohi News: आसमान से बरसी आग, 43 के पार पहुंचा तापमान

Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, the temperature crossed 43
ज्ञानपुर। तेज धूप के कारण इन दिनों आसमान से आग बरस रही हैं। झुलसाती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। रविवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़कर 43 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। तल्ख धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की आशंका भले ही जताई हो, लेकिन इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक तरफ दिन ब दिन तल्ख होती धूप और दूसरी तरफ तेज गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। आलम यह है कि राहत पाने के लिए पंखे और कूलर के सामने बैठ रहे लोगों को उससे भी गर्म हवाएं निकलने से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों ने गमछे का सहारा लिया हुआ था, लेकिन वह भी नाकाफी लग रहा है। लोग हलक तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। गर्मी का आलम यह रहा कि भीषण धूप को देखते हुए दुकानों पर व्यापारी ऊंघते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेष सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तल्ख होती गर्मी से बचाव ही एक मात्र साधन है। ऐसे में लोग अपना ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों में और भी भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन होने की संभावना बन रही है। जिससे गर्मी में झुलस रहे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed