फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in computer room due to short circuit

शार्ट सर्किट से कंप्यूटर कक्ष में लगी आग

Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in computer room due to short circuit
ब्लॉक कार्यालय स्थित कंप्यूटर कक्ष में सोमवार की भोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की घटना में महत्वपूर्ण फाइलों के साथ ही 20 लाख के उपकरण जलकर राख हो गए। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे संविदा कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। साथ ही आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वहीं ब्लॉक कार्यालय में अग्निशमन यंत्र भी नहीं थे जिससे आग पर काबू पाया जा सके। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीण सुकृत, सत्येंद्र दूबे, जयलाल सरोज, ग्राम प्रधान सुशील बिंद, रोहित सिंह, गोल्डेन सिंह आदि ने बताया कि सुबह का समय होने के चलते लोगों दुर्गागंज पर टहल रहे थें। उसी समय कंप्यूटर कक्ष से ध्ुाआं निकलते देख लोगों ने शोरगुल मचाया। इसकी सूचना मिलती ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने हैंडपंप से बाल्टी और डिब्बे में पानी भरकर बुझाते तब तक चार कंप्यूटर डेस्कटाप, सीपीयू, छह कुर्सी, पांच मेज, एक प्रिंटर, नेटवर्क ब्लूटूथ मशीनें और डुप्लीकेट के रुप में रखी फाइलें जलकर राख हो गई। बीडीओ शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि जानकारी पर लिखित सूचना सुरियावां पुलिस को दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरियावां जयप्रकाश यादव ने बताया कि जांच में विद्युत शार्टसर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में अभोली ब्लॉक के कंप्यूटर कक्ष में लगी आग की चर्चा तेजी से है। लोगों में इस बात कि चर्चा है कि एक ओर जिला प्रशासन केएनपीजी कालेज ज्ञानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और 26 सदस्यों का शपथ करा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुखों को भी शपथ दिलाकर गांव की सरकार के साथ विकास को गति देने की तैयारी है। लेकिन इसके पहले ही कार्यालय में आग से सब कुछ नष्ट हो गया। लगभग दो वर्ष से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में रहने वाले ब्लॉक अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में आवास, शौचालय, स्वच्छता अभियान, मनरेगा, जनकल्याणकारी योजनाओं के अधूरे रहने, दर्जनों गांवों में करोड़ों के कार्यों की जांच आग की भेंट चढ़ गया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि उनके कार्यालय में जितनी भी फाइलें आती है वह डुप्लीकेट रहती है। वर्जिनल फाइल एडीओ पंचायत कक्ष में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed