फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in an electric pole, burning the box and wires

Bhadohi News: बिजली के खंभे में लगी आग, बाक्स व तार जले

Thu, 11 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an electric pole, burning the box and wires
गोपीगंज के नोनियानी गली में बिजली के पोल में लगी आग। संवाद
गोपीगंज। नगर के नोनियानी गली में बुधवार सुबह एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। आग ने खंभे से लगे केबल बॉक्स व तारों को भी अपने चपेट में ले लिया। मोहल्ले के निवासी मजहरउल्ला गुड्डू ने बताया कि अचानक आग लगने से पोल पर लगे बिजली के तार धू-धू कर जलने लगे। जिससे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया कि तेज चिंगारियों और धमाकेदार आवाजों के बीच पोल, तार व केबल बॉक्स जलकर राख हो गए। लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

बताया कि संयोग ही था कि आग की लपटें आसपास के मकानों तक नहीं पहुंचीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पास में एक साइकिल स्टोर का गोदाम भी है। आग से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई दीपक पांडेय ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। क्षतिग्रस्त तारों और उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आंधी से छह मोहल्लों के बिजली का एक फेस प्रभावित
गोपीगंज बाजार में बीती रात तेज आंधी तूफान और बरसात के बाद सदर मोहल खड़हट्टी मोहाल सहित मिर्जापुर रोड बड़े शिव मंदिर के आसपास आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति का एक फेस पूरी रात प्रभावित रही। जिससे पूरी रात जागकर लोगों को गुजारनी पड़ी। मोहल्ले में सुबह पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। वार्ड निवासी आनंद गुप्ता, सुरेन्द्र जायसवाल, दीपक गुप्ता, शांतनु मोदनवाल आदि ने बताया कि रातभर एक फेस ही लाइट रही। जिसके कारण बिजली उपकरण भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed