फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire breaks out in passport service center of post office, equipment burnt

Bhadohi News: डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में लगी आग, उपकरण जले

Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in passport service center of post office, equipment burnt
भदोही। नगर के स्टेशन रोड डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र कक्ष में रात में आग लगने से सभी उपकरण जल गए। घटना रात्रि लगभग 11 बजे हुई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकलों ने समय से आग पर काबू लिया। सेवा केंद्र तो जल गया लेकिन डाकघर के हिस्सा सही सलामत रहा। पोस्टमास्टर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा केंद्र तीन लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर ने बताया कि रात्रि में 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली तो वे भाग कर पोस्ट आफिस पहुंचे। यहां पहले से आस पास के लोग मौजूद थे और बचाव कार्य कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना भी दी थी। लगभग 11.20 बजे अग्निशमन दल के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। तब तक डाकघर में रखे तीन अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया जा चुका था। बकौल पोस्टमास्टर आग से कागजी तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही आग से केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र का कक्ष ही प्रभावित हुआ, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चूंकि कोई भी रिकार्ड कागज पर नहीं था इसलिए केवल उपकरणों का ही नुकसान हुआ है। रिकार्ड प्रतिदिन लखनऊ भेज दिया जाता है। आग कैसे लगी के बावत उन्होने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना से इंकार नही किया। देर रात तक पोस्ट आफिस के अंदर और बाहर अफरा तफरी का आलम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed