फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against five people including wife in bank manager's suicide case

Bhadohi News: बैंक मैनेजर की आत्महत्या में पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी

Sat, 06 Dec 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR against five people including wife in bank manager's suicide case
ज्ञानपुर (भदोही)। पंजाब नेशनल बैंक की नई बाजार शाखा के डिप्टी मैनेजर मानवेंद्र सिंह (37) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बीते 22 नवंबर को पत्नी व ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर गजिया ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। जालौन के पिंडारी निवासी मानवेंद्र सिंह नई बाजार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी झांसी के बिलैया ब़ड़ागांव निवासी रिनी वर्मा के साथ 11 जुलाई 2008 में हुई थी। दोनों लोगों का एक 16 साल का बेटा भी है। मृतक के पिता नवल किशोर ने बताया कि मानवेंद्र को उनकी पत्नी व ससुराल के लोग काफी प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के साथ पैसे की डिमांड करते थे। इससे आजिज आकर उनके बेटे ने 22 नवंबर को गजिया ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उनके बेटे ने सुसाइड नोट में बताया कि उनकी पत्नी रिनी और उसकी सगी बहन निकिता और उसका पति विनीत निवासी करगुआ चिरगांव झांसी के अलावा उसके ससुर राकेश और सास राजकुमारी निवासी बड़ागांव, बिलैया, झांसी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली में शिकायत करने पर सुनवाई न होने के कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से गुहार लगाई। एसपी ने बताया कि 22 नवंबर को भदोही में युवक ने सुसाइड की थी। इसमें पत्नी व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed