फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   File for construction of toilets of 23 gram panchayats called

Bhadohi News: 23 ग्राम पंचायतों के शौचालय निर्माण की फाइल तलब

Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
File for construction of toilets of 23 gram panchayats called
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन में सामुदायिक शौचालय निर्माण में गोलमाल करने वाले 23 गांव के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान-सचिव की मुश्किलें बढ़ गई है। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने संबंधित प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी तय करते हुए बीडीओ और एडीओ से फाइल तलब की है। कितनी धनराशि की गड़बड़ी की गई है। उसकी भी रिपोर्ट मांगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 546 ग्राम पंचायतों में 770 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ। एक-एक शौचालय पर साढ़े तीन लाख से लेकर साढ़े सात लाख खर्च हुए। शासन की प्राथमिकता में शामिल होने से अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करते रहे, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में काम पूर्ण नहीं हो सका। 2021-22 में पंचायत चुनाव के कारण कुछ महीने प्रशासकों ने भी जिम्मेदारी संभाली। उसी दौरान बजट आवंटन में जमकर गड़बड़ी की गई। कई बार चेतावनी पत्र जारी करने के बाद भी अभोली, सुरियावां, औराई, भदोही और डीघ ब्लॉक में करीब 38 गांवों में सामुदायिक शौचालय की प्रगति आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद पंचायत राज विभाग की ओर से टीम लगाकर सत्यापन कराया गया तो प्रशासकों, पूर्व सचिवों और प्रधानों की घपलेबाजी सामने आई। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनवरी 2023 ने 38 को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद करीब 15 सामुदायिक शौचालय को तो पूर्ण करा दिया गया, लेकिन 23 ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हो सका। इसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ और एडीओ को निर्देश दिया कि शौचालय पूर्ण न होने का कारण, किसकी लापरवाही से ऐसा हो रहा है। कितने बजट की गड़बड़ी की गई है। इसकी प्रगति रिपोर्ट बनाकर फाइल प्रस्तुत करें। ---------------------------------------------
विज्ञापन

इनसेट
23 सामुदायिक शौचालय एक साल से अधूरा है। नोटिस के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीडीओ के निर्देश पर फाइल मंगाई गई है। जिस सचिव एवं प्रधान ने गड़बड़ी की है। उन पर जिम्मेेदारी तय होगी। उनके खिलाफ आरसी जारी करने के साथ ही विधिक कार्रवाई होगी- राकेश कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन

--------------
इन गांव में शौचालय नहीं हो सके पूर्ण
औराई ब्लॉक के मुलापुर, कुनबीपुर, सिकंदरा, ठेगीपुर, बनवारीपुर, जहांगीराबाद, बर्जीकला, चकनिरंजन, महदेवा, गोरीडीह, परसोत्तपुर, बसंतापुर, मेदनीपुर, भदोही में चकबीरा, मर्दनपुर, रघुनाथपुर, अनेगपुर, चौरीखास, डीह कोइरान, डोमनपुर, जगदीशपुर सुजान, गरूलपुर, सोनहर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed