ज्ञानपुर/गोपीगंज। परिवहन निगम के साथ ही रेलवे प्रशासन भी त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए प्रतिदिन दो से तीन विशेष ट्रेनों को चलाने की रुपरेखा तैयार कर रहा है। इस बार पूर्वोत्तर रेलवे ने माधोसिंह-रामबाग और जंघई-वाराणसी रेल खंड पर पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 29 सितंबर से दो नवंबर तक कराया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 01662/01661 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा 10 नवंबर तक सोमवार, बृहस्पतिवार तक चलेगी, जो हापुड़, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंगसराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा स्टेशपर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04646/04645 जम्मू तवी-बरौनी 10 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार को पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 अक्तूबर तक नासिक, भुसावल, इटारसी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया स्टेशन पर रुकते हुए गतंव्य तक यात्रा पूरी करेगी। वापसी ट्रेन नंबर 01026 बलिया-दादर उपरोक्त स्टेशनों से यात्रियों को उतारते-चढ़ाते यात्रा पूरी करने की ओर बढ़ेगी। यात्रा के समय यात्रियों को रेलवे गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।