फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Female policemen are making masks

महिला पुलिसकर्मी बना रहीं मास्क

Mon, 04 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Female policemen are making masks
ज्ञानपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए मास्क तैयार करतीं महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में महिला वारियर्स भी पीछे नहीं हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मी पखवारे भर से मास्क बना रही हैं। हर रोज तैयार होने वाले 150 मास्क को पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षाकर्मियों को दिया जाता है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ जंग में सभी अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। वैसे तो सामाजिक संगठन, प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से मास्क, राशन, सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है, लेकिन महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं हैं। पुलिसकर्मियों संग आम लोगों की सहूलियत के लिए आरक्षी नेहा जायसवाल, अर्चना दीक्षित, श्वेता सैनी, अनीता सिंह, रेनू यादव और महिला होमगार्ड सुनीता तिवारी, मीनाक्षी पुलिस लाइन में सिलाई मशीन से मास्क तैयार कर रही हैं। सुरक्षा ड्यूटी के साथ हाथ के हुनर को भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आजमा रही हैं। महिला पुलिसकर्मी प्रतिदिन 150 मास्क तैयार कर अफसरों को सौंप रही हैं। 15 दिनों में करीब डेढ़ हजार मास्क बनाकर दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed