फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should not be worried if weevils in paddy

Bhadohi News: धान में लगे सूड़ी कीट तो किसान न हों परेशान

Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not be worried if weevils in paddy
मानसूनी बारिश न होने से धान की फसल में अब तमाम प्रकार के कीट और रोग लगने भी शुरू हो गए हैं। वर्तमान में फसलों को सूड़ी नामक कीट नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे बचाव के लिए विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ रामेश्वर सिंह ने बताया कि जड़ की सूड़ी (रूट बीबिल) कीट फसलों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यह चावल के आकार की होती है, जो पौधों के जड़ों में पाई जाती है। ये कीट जड़ों के तथा मुख्य तने के रसों को चूसकर पौधों को सूखा देती है, जिसके कारण पौधे मृतप्राय हो जाते हैं। उन्होंने उपचार के लिए कहा कि किसान कार्वोफ्यूरॉन-3जी को 18-20 किग्रा प्रति हेक्टेयर अथवा क्लोरोपायरीफॉस 2.500-3.000 लीटर प्रति हेक्टेयर एवं कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड 4 प्रति0 दानेदार रसायन 17-18 किग्रा0 प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें। उन्होंने तना भेदक कीट के संबंध में बताया है कि इस कीट की सूड़ियां ही हानिकारक होती हैं। पूर्ण विकसित सूड़ी हल्के पीले शरीर वाली तथा नारंगी पीले सिर वाली होती है। इसके आक्रमण के फलस्वरूप फसल की वानस्पतिक अवस्था में मृत गोभ तथा बाद में प्रकोप होने पर सफेद बाली बनती है। बताया कि पांच प्रतिशत मृत गोभ अथवा एक अंडे का झुंड वानस्पतिक अवस्था में तथा एक पतंगा/वर्ग मीटर बाल निकलने की व्यवस्था में दिखाई पड़ने पर कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड चार प्रति हेक्टेयर में 17-18 किलो का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed