फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fake Facebook account created in the name of DM

Bhadohi News: डीएम के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

Thu, 04 Apr 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fake Facebook account created in the name of DM
ज्ञानपुर। साइबर ठगों ने भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। इसके बाद उसने कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशाट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। डीएम ने खुद एक्स यानि पहले के ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबृुक पर बुधवार को किसी जालसाज ने आईएएस विशाल के नाम पर एक फेसबुक अकाउंट बनाया। जिसमें सीआरपीएफ समेत कई अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहकर लेनदेन की बात करने लगा। फर्जी प्रोफाइल पर नंबर भी दिखा रहा है। जिलाधिकारी विशाल सिंह को जब मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर जाकर साइबर ठग के बारे में बताया। एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से लोगों को मैसेज कर रहा है। इसका मुझसे कोई संबंध नहीं है, यह मेरा नंबर भी नहीं है। अनुरोध है कि यदि आपसे कोई संपर्क करे तो कृपया उसकी शिकायत दर्ज कराएं। मैंने अपनी टीम से एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भदोही पुलिस ने लिखा कि साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed