फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expressed displeasure over neglect in the care of malnourished children

Bhadohi News: कुपोषित बच्चों की देखभाल में अनदेखी पर जताई नाराजगी

Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over neglect in the care of malnourished children
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों की निगरानी का निर्देश दिया गया। हॉट कुक्ड योजना 600 से अधिक केंद्रों पर शुरू न होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ और एडीओ को निर्देश दिया कि जल्द बर्तन की खरीद कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। 0-3 माह एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के पोषण टैकर ऐप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की प्रगति की समीक्षा किया। समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों के वजन का समयानुसार परीक्षण भी किया जाए। औराई में 308 मशीन की आवश्यकता के सापेक्ष 80, ज्ञानपुर में 85 के सापेक्ष 44, सुरियावा में 161 के सापेक्ष 95 विक्रय किया गया है। जिस पर सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के तौल करने की वजन मशीन को शत-प्रतिशत खरीदने के लिए कहा। सीडीओ ने उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों की बेहतर ढंग से मानीटरिंग करें। लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों से कहा कि पोषण वाटिका बनाने के लिए जो आंगनबाड़ी केंद्र चिन्हित किए गए हैं। उनमें यह देखें की बाउंड्री वाल है और जगह है कि नहीं, नहीं तो अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित कर पोषण वाटिका बनाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो ढाई किलोग्राम से कम के बच्चों की सूची दी गई है, उन बच्चों का फॉलोअप कराएं कि कितने बच्चों का वजन बढ़ा है l उन्होंने कहा कि सैम और मैम बच्चों के सही आकड़ों को फीड कराए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और जिला कार्यक्रम विभाग को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीपीओ मंजू वर्मा संग अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed