फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exporters are more focused on making rugs and handwoven carpets on pet looms.

Bhadohi News: पेट लूम पर दरी और हैंडवोवेन कालीन बनाने पर निर्यातकों का जोर ज्यादा

Sat, 05 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Exporters are more focused on making rugs and handwoven carpets on pet looms.
हैंड टफ्टेड कारपेट्स
चार से सात अक्तूबर तक भदोही में लगने वाला 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की निर्यातकों ने विशेष तैयारी है। गोल्डेन जुबली कालीन मेला होने और दिल्ली फेयर स्थगित होने से इस साल मेले को लेकर निर्यातकों में खासा उत्साह है। इसको लेकर भदोही परिक्षेत्र के कालीन निर्यातक अपने-अपने उत्पादों को नए रंग रूप में प्रस्तुत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

भदोही के निर्यातकों का कहना है कि महंगे कालीन के दिन लद चुके हैं। इसके अलावा दूसरे देशों के सस्ते कालीनों के आ जाने से हमें भी सस्ते कालीन पर ध्यान देना पड़ रहा है। मौजूदा समय में जो भी कालीन निर्यात हो रहा है, उसमें महंगे नाॅटेड कालीन नाम मात्र के हैं। निर्यातक पेट लूम पर बनने वाली दरी, हैंडलूम कालीन, हैंडटफ्टेड और हैंडवोवेन कालीन पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लोरीबफ्ट, शारुख, बिज्जार आदि पर भी जोर है। ये महंगे पड़ते हैं। पिछले कई एक्सपो से मिले रुझान देखते हुए अब वे सस्ते कालीन और हस्तशिल्प बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए इस बार के एक्सपो के लिए हर कोई सस्ते कालीन के सैंपल तैयार करा रहा है। इतना ही नहीं पहले परंपरागत लूम पर जो दरी बनती थी, वह अब लगभग बंद हो चुकी है। अब उसका स्थान पेट लूम ने ले लिया है। पेट लूम पर जो दरियां बन रहीं हैं। उसमें समय के साथ-साथ काफी विविधता आ गई है। इतना ही नहीं नए पेट लूम पर दरियों में रंग आसानी से उकेरे जाने के अलावा उनमें लूप डालकर और आकर्षक भी बना दिया जा रहा है। इसके अलावा जब से अमेरिका ने टैरिफ को लेकर नए-नए आदेश पारित किए हैं, उससे बहुत से निर्यातक सहम गए हैं। पहले तो लोग बिना ऑर्डर के माल बनाकर गोदाम में रख लेते थे, लेकिन अब यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। लोगों ने बताया कि अगर बिना ऑर्डर वाले माल बिक्री न हुए तो भारी नुकसान होगा। इसलिए अब हम लोग सारा ध्यान सैंपल बनाने में लगा रहे हैं।
विज्ञापन

--

पेट लूम पर अब काफी कालीन बन रहे हैं। इससे कालीन और आकर्षक बन पा रहे हैं। इसके अलावा हैंड वोवेन कालीन में विविधता आ जाने से इन पर भी दांव लगाया जा रहा है। यही खरीदारों को पसंद भी है, लेकिन कीमत मिल जाए इस पर ध्यान देना होता है। - एजाज अंसारी (फोटो-)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आइटम तो बनाने को बहुत से हैं, लेकिन बाजार में कीमत निकाल पाना मुश्किल हो गया है, लेकिन अपने गृह जनपद में एक्सपो हो रहा है तो कुछ न कुछ नया प्रदर्शित करना ही है। लोरी बफ्ट, शारुख, बिज्जार, इंडो नेपाली, सुमैक, टर्किश नाट्स, बीड्स आदि पर जोर है। - संजय गुप्ता (फोटो-)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed