फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exporter accused of rape arrested in bhadohi

दुष्कर्म के आरोपी निर्यातक को पुलिस ने उठाया

Thu, 20 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Exporter accused of rape arrested in bhadohi
भदोही/सुरियावां। भदोही की एक महिला को सुरियावां के मतेथू लाकर बलात्कार करने के आरोपी भदोही के कालीन निर्यातक सलीम उर्फ भोला को बीती रात सुरियावां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ महिला से मारपीट मामले की एनसीआर पहले से दर्ज है। महिला के बयान और आरोपी से पूछताछ के अधार पर यदि आवश्यकता पड़ी तो उसी मुकदमे में धाराएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

भदोही की महिला ने मंगलवार को एक वीडियो वायरल कर रोते बिलखते नूरखांपुर मोहल्ले के निर्यातक सलीम उर्फ भोला पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला ने बुधवार को पुलिस कप्तान से मिल कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने और न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस कप्तान राम बदन सिंह के निर्देश और खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस भी गंभीर हो गई। सुरियावां एसओ विजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर निर्यातक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि विधवा का बयान लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन शाम तक नहीं सुरियावां नहीं पहुंच सकी थी। देर शाम भदोही राजकीय अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों के बयान के बाद आवश्यकता पड़ी तो बीते 13 फरवरी को दर्ज मारपीट मामले में दफाएं बढ़ेंगी। उधर एक के बाद एक सामने आ रहे दुष्कर्म मामले कालीन नगरी में चर्चा का विषय बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि गत 27 जनवरी को निर्यातक रामचंद्र गुप्ता समेत अधिवक्ता अरुण कुमार दूबे पर एक महिला से दुष्कर्म के आरोपों के बाद आधी रात को गिरफ्तारी होने से उद्योग जगत में खलबली मच गई थी। अभी मामला शांत नहीं हो सका था कि भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी पर एक विधवा ने दुष्कर्म के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। विधायक समेत उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ ही था कि उसी दिन एक और महिला कालीन निर्यातक पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए एसपी दरबार पहुंच गई। तब से ये मामला पूरे जिले में चर्चा के विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed