फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exploitation of backward people in BJP government

भाजपा सरकार में हो रहा पिछड़ों का शोषण

Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of backward people in BJP government
मोढ़। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को संविधान-लोकतंत्र और आरक्षण बचाओ सम्मेलन का आयोजन लक्षवापुर में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा सरकार पर पिछड़ों के शोषण का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा सरकार पिछड़े समाज का शोषण कर रही है, उतना पूर्व की सरकारों में न हुआ और आने वाले समय में होगा। पिछड़ों का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही निहित है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछड़ा समाज को हक और अधिकार दिलाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा, जो अब संभव नहीं दिख रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ों और गरीबों की विरोधी है। इस सरकार में पिछड़ों को कुछ नहीं मिलने वाला है। समाज की एकजुटता और मजबूती से आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को सफलता मिलेगी। सम्मेलन में संतोष यादव, रमाशंकर बिंद, दीनानाथ यादव, जितेंद्र यादव, मुन्नरराम यादव एडवोकेट, मनोज बिंद, चेयरमैन खमरिया नंदकुमार मौर्य, अखिलेश यादव, रविनाथ यादव, सूर्यमणि यादव, सरिता बिंद, भुल्लर यादव, कमलेश प्रजापति, उमाशंकर यादव, लाला यादव, काशीनाथ पाल, बाबा बिंद, राजन बिंद, फूलचंद्र यादव, कमला महतो, संतलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed