{"_id":"6a9337f1b28189f00f0afa3e","slug":"explanation-sought-from-bsa-and-pacs-federation-officials-bhadohi-news-c-192-1-svns1033-160270-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बीएसए व पैक्स फेड के अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बीएसए व पैक्स फेड के अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीएसए व पैक्स फेड के अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
बैठक में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिन परियोजनाओं में कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, वहां संबंधित अधिकारियों से विलंब के कारण पूछा और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
पूर्वांचल निधि योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान किसी परियोजना में मानक विहीन कार्य पाया गया तो संबंधित संस्था व उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि जो भी निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, उन परियोजनाओं को 10 सितंबर 2026 तक पूर्ण कराएं। इस दाैरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल उपस्थित रहे।