फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expired medicines are being distributed to patients in Gopiganj CHC for 41 days

Bhadohi News: गोपीगंज सीएचसी में 41 दिनों से मरीजों को बांटी जा रही हैं एक्सपायर्ड दवाएं

Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Expired medicines are being distributed to patients in Gopiganj CHC for 41 days
गोपीगंज। सीएचसी गोपीगंज में बीते 41 दिन से एक्सपायरी तिथि की दवाएं वितरित की जा रही हैं। जिम्मेदारों ने इस पर कभी ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार को जहागीराबाद के रहने वाले मनोज कुमार अपने बेटे यथार्थ का इलाज कराने आए। उनके बेटे की आंख लाल थी। साथ ही आंख में चुभन और खुजली हो रही थी। उन्होंने डॉ. नंदलाल को ओपीडी में दिखाया।
उन्होंने पर्चे पर दवा लिखी। इसके बाद वह काउंटर पर दवा लेने पहुंचे तो उन्हें दवा दे दी गई। इसके बाद वह दवा लेकर पुन: डॉक्टर के पास गए। डॉ. नंदलाल ने उन्हें दवा कैसे लेनी है। उस पर मार्क भी कर दिया।
विज्ञापन

बावजूद डॉक्टर की नजर दवा की एक्सपायरी तिथि पर नजर नहीं पड़ी। मरीज दवा लेकर गोपीगंज स्थित अपनी दुकान पर चला गया। दोपहर में जब बेटे को वह दवा खिलाने लगा तो उसकी नजर दवा की एक्सपायरी तिथि पर पड़ी। जो मई 2025 में एक्सपायर हो चुकी थी। छह जून 2023 को दवा मैनुफैक्चरिंग हुई थी। इसके बाद वह फिर सीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों से सवाल किया। तब डॉक्टर जवाब देने से बचते रहे। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो चिकित्सक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जांच कराने की बात कहने लगे।
बड़ा सवाल यह है कि गोपीगंज सीएचसी में रोजाना 300 मरीजों की ओपीडी होती है। न जाने कितने मरीजों को बीते 41 दिनों में यह दवा दी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed