फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expectations of construction of pucca bridge at Rampur Ghat increased

Bhadohi News: रामपुर घाट पर पक्का पुल की निर्माण की उम्मीदें बढ़ी

Mon, 22 May 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Expectations of construction of pucca bridge at Rampur Ghat increased
ज्ञानपुर/गोपीगंज। रामपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण का सपना साकार होता दिख रहा है। नोडल लोक निर्माण विभाग और प्रमुख कार्यदायी संस्था सेतु निगम की संयुक्त रिपोर्ट को शासन ने स्वीकर कर लिया है। रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में शामिल कर ली गई है। रामपुर में जहां पीपा पुल है। वहीं पर पक्का पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में जिले में चुनावी सभा करने आए डिप्टी सीएम व तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण का वादा किया था। उसके बाद से ही गंगा पर पक्का पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी। इसको लेकर कई बाद आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्य हुआ। दो दिन पूर्व भी ससजपा ने तीन दिवसीय अनशन किया था। आंदोलन का असर कहें या वक्त की जरूरत। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की संयुक्त रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए शासन ने नए वित्तीय वर्ष में इसकी कार्ययोजना को शामिल कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना शामिल होने के बाद पक्का पुल निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के डीपीएम आरएस उपाध्याय ने बताया कि शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना में रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण को शामिल कर लिया है। पक्का पुल निर्माण में कुल लागत 3050 करोड़ का स्टीमेट शासन को पहुंच चुका है। धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपीगंज। सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, सशक्त समाजवादी पार्टी के बैजनाथ यादव, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल का निर्माण चार जिलों की दूरी कम करेगा और अंतर प्रांतीय क्षेत्रों तक एक-दूसरे जिले के लोग आवागमन कर समय और आर्थिक बचत करेंगे। कहा कि पक्का पुल निर्माण की शुरुआत से ही सड़कों का चौड़ीकरण, चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed