फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Evaluation copy is of 15 thousand 309

15 हजार 309 कापी का हुआ मूल्यांकन

Wed, 08 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 08 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Evaluation copy is of 15 thousand 309
 शासन के निर्देश पर मूल्यांकन के लिए ढाई घंटे अतिरिक्त समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



विभिन्न मांगो को लेकर मूल्यांकन केंद्र वीएनजीआईसी में 30 मार्च से शिक्षकों का चल रहा आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद ज्यादातर परीक्षक अपने-अपने टेबलों पर कापियों का मूल्यांकन करने लगे।

 जिससे आठ दिनों के बाद मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ी। उप नियंत्रक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों का आंदोलन खत्म होने के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। मंगलवार को हाईस्कूल की 40 टेबलों में 32 टेबलों पर मूल्यांकन हुआ। जिससे आठ हजार 459 कापियां जांची गई। इंटरमीडिएट में 39 टेबलों में 34 टेबलों पर छह हजार 850 कापियां जांची गई।
विज्ञापन


बुधवार से सभी टेबलों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन बहिष्कार के चलते व्यर्थ गए समय को बराबर करने एवं परीक्षाफल तय समय से लेने के लिए शिक्षा निदेशक ने ढाई घंटे अतिरिक्त समय तक मूल्यांकन का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्त ने बताया कि अब 10 बजे से शाम पांच बजे के बजाए सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक मूल्यांकन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed