फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   establishment of religious flag

Bhadohi News: धर्म ध्वज की स्थापना, कलश यात्रा रूद्र महायज्ञ आरंभ

Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
establishment of religious flag
गोपीगंज। भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को नगर के बड़े शिवधाम परिसर में रूद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने सिर पर गंगाजल का कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल लोग धर्म ध्वजा लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले तो उनके साथ पीत वस्त्र धारी नर नारियों का समूह जयकारा लगाते हुए चल पड़ा। बाबा बड़े शिव धाम से शोभायात्रा खड़हट्टी मोहाल, अंजही, सदर मोहाल, पश्चिम मोहाल पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग, ज्ञानपुर रोड, शहीद तिराहा काली मोहाल होते हुए वापस महायज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां विधि विधान से कलश की स्थापना की गई। मंगलवार से मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद् भागवत का आयोजन होगा।
विज्ञापन

25 मार्च तक चलने वाले इस इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक महायज्ञ व कथा आयोजित होगा। शोभा यात्रा में डॉ. अजय शुक्ला, आचार्य शरद पांडेय, संदीप पांडेय, राकेश भार्गव, दीपक मोदनवाल, शिव अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल बाबा, ओम जी जायसवाल, सुनील अग्रहरि, विनय अग्रहरि, राजू पंडा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed