{"_id":"57b4c3cb4f1c1bd66b6ec765","slug":"entry-time-on-general-category-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों पर प्रवेश कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों पर प्रवेश कल
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं को कन्या विद्याधन चेक वितरण कार्यक्रम होने से बुधवार को सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों पर प्रवेश काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थगित हो गया। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन होने से अब शुक्रवार यानी19 अगस्त को द्वितीय मेरिट से रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। द्वितीय मेरिट से 13 को हंगामा, 17 अगस्त को चेक वितरण के चलते टल गया। शुक्रवार को रिक्त सीटों पर प्रवेश लेकर आरक्षित वर्ग की मेरिट भी जारी कर दी जाएगी।
शुक्रवार को द्वितीय मेरिट से दोपहर एक बजे तक छात्रों का प्रवेश लेकर रिक्त सीटें रहने पर प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी गई है। प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को दोपहर एक बजे पहुंचने के लिए भी कहा गया है ताकि वे मौके पर पहुंचकर प्रवेश आसानी से ले सके। इस समय संस्कृत, मध्य इतिहास, दर्शन, अर्थशास्त्र, चित्रकला, मनोविज्ञान और गणित में आवेदन करने वाले सभी छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि अन्य विषय के अलावा विज्ञान के सभी विषयों में मेरिट से प्रवेश हो रहा है। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि आरक्षित वर्ग की मेरिट जारी करने से पहले सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जारी द्वितीय मेरिट से लिया जाएगा। दोपहर एक बजे के बाद प्रतीक्षा सूची के छात्रों को मौका मिलेगा।