फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Encounter in Bhadohi Police chased shot criminals two animal smugglers injured four arrested

Encounter in Bhadohi: पुलिस ने बदमाशों को दाैड़ाकर मारी गोली, दो पशु तस्कर घायल; चार गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:50 AM IST
सार

पुलिस को पशु तस्करों की सूचना शुक्रवार को मुखबिर से मिली थी। औराई और गोपीगंज की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। दो बदमाश घायल हुए हैं। भाग रहे अन्य दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Encounter in Bhadohi Police chased shot criminals two animal smugglers injured four arrested
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Bhadohi: भदोही की औराई और गोपीगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को भोर में उगापुर-सिंहपुर नहर पुलिया मार्ग पर मुठभेड़ में चार अंर्तजनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन




आत्मरक्षा में पुलिस टीम की फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश ने लग्जरी कार में बकरियां लादे हुए थे। बदमाशों के पास से अवैघ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भोर में औराई कोतवाली के उगापुर से सिंहपुर नहर पुलिया मार्ग पर औराई और गोपीगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान लग्जरी कार से गुजर रहे कुछ युवक वाहन नहीं रोके और पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस के हैं तीनों आरोपी

मुठभेड़ में पशु चोर जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार निवासी गरथमा सिंधोरा (वाराणसी), महबूब निवासी मंडुवाडीह (वाराणसी), विकास सरोज निवासी महपूरवा चोलापुर (वाराणसी) को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस और दो चार पहिया वाहन सफारी स्टॉर्म जिसमें चोरी की बकरियां लदी बरामद किया। पुलिस फायरिंग में जितेंद्र कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे और महबूब के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

पुलिस उच्चाधिकारी के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शातिर चोरों के खिलाफ वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और भदोही में विभिन्न अपराधिक घटनाओं से संबंधित कुल करीब तीन दर्जन मुकदमें दर्ज है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed