फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees become vocal about outstanding salaries, warn of demonstration

Bhadohi News: बकाया वेतन को लेकर मुखर हुए कर्मचारी, प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 09 Dec 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees become vocal about outstanding salaries, warn of demonstration
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के नियमित कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को पत्रक सौंपकर एक माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग की। चेताया कि अगर उन्हें समय से वेतन नहीं मिलता है तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जिन कर्मचारियों को वेतन बकाया है। वे सभी कर्मचारी नगर पालिका परिषद के नियमित कर्मचारी हैं। बीते एक वर्ष से अधिक समय से उन्हें एक माह पीछे का वेतन नहीं पा रहा है। इसके अलावा साथ बोनस भी नहीं मिल रहा है। मांग किया कि उन्हें अक्तूबर माह के वेतन के साथ नवंबर का भी बकाया वेतन और बोनस का भुगतान किया जाए। चेताया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्तार अहमद, पीर मोहम्मद, चंद्रभान सिंह, मुकता, अशोक, राजाराम, विनोद सेठ, अजय कुमार, रीना, परवेज, गणेश, जमालुद्दीन, असगर सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed