फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   employees are on strike

बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे  

Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
 employees are on strike
बैंकों की हड़ताल के दौरान पीएनबी शाखा के बाहर नारेबाजी करते बैंककर्मी
 युनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकर्मियों की चार प्रमुख मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले भर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से जनपद में 40 करोड़ की क्लियरिंग ठप रही। हड़ताल के दौरान कहीं बैंकों के बाहर बैनर लगे मिले तो कहीं ताले लगे रहे। हड़ताल से अनभिज्ञ बैंक उपभोक्ताओं को बैंकों तक आकर बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर समेत उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों में हड़ताल को भारी समर्थन मिला। सुबह बैंक कर्मी स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की गई। इस दौरान यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में कई अवांछित बदलाव करना चाहती है। इससे हमारे कर्मी प्रभावित होंगे। निजीकरण और बैंकों के विलय का भी उन्होंने विरोध किया और कहा कि इससे बैंकों की कार्यक्षमता प्रभावित होगी। बैंक सुधारों के नाम पर कर्मियों की प्रताड़ना बढ़ाने वाले कथित सुधारों को हम नहीं मानते। पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष आरआर मांगलिक ने कहा कि हम अभी सरकार को अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं लेकिन आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक कर सकते हैं।  बैंकों की हड़ताल से व्यापारियों, कालीन निर्यात इकाईयों के साथ साथ उनसे जुड़े कामगारों को भारी दुश्वारी हुई। कईयों के भुगतान में एक दिन विलंब हो गए। नगर मे यूनियन बैंक आफिसर्स एसोसिएशन पूर्वांचल के सहायक महासचिव सायकत सिन्हा ने बताया कि जिले भर में लगभग 40 कोड की क्लियरिंग ठप रही। उन्होंने इसमें विभिन्न बैंक कर्मचारियों से मिले सहयोग पर खुशी जताई। कहा कि लगभग सभी बैंकों में हड़ताल का असर रहा और ताले नहीं खुले। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्वांचल यूबीआई बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के सहायक महासचिव सायकत सिन्हा, भगवान सिंह, शिवपूजन, रमेश चंद, सर्वेश कुमार, सगीर गुड्डू, इंद्रावती देवी, नीरज, दिनेश आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed