फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity of the town is going on for 14 hours

केबिल टूटने से 14 घंटे गुल रही शहर की बिजली

Sun, 09 Apr 2017 01:41 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 09 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
  नगर के मोढ़ रोड सालिमपुर में शनिवार को सुबह फत्तूपुर विद्युत उपकेंद्र से सिविल लाइन स्थित विद्युत उपकेंद्र जा रहे 33 केवी केबिल टूट जाने से सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में हुई समस्या से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया तथा शहर में पेयजल की भारी समस्या खड़ी हो गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने में पूरा दिन लग गया।                   
विज्ञापन

सुबह 5 बजे रोज की तरह शहर की आपूर्ति बंद की गई थी। तीन घंटे बाद भी जब आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोगों मे बेचैनी बढ़ गई। दिन के 10 बजे तक भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने मोबाइल से पूछना शुरू कर दिया। तब जाकर पता चला कि सालिमपुर में रेलवे का उपकरण ट्रांसमिशन केबिल पर गिर जाने से केबिल छिन्न भिन्न हो गया। इससे फत्तूपुर से सिविल लाइन उपकेंद्र जा रही बिजली बीच में ही बाधित हो गई और आपूर्ति ठप हो गया।            
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बालक राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही विभाग के एक दर्जन अधिकारी और कर्मचारी केबिल को ठीक करने में लगे रहे। जो अथक मेहनत के बाद सायं 7 बजे बहाल हो सकी। इससे भदोही टाऊन, कुशियरां, इंदिरा मिल और ममहर फीडरों की बिजली पूरे 14 घंटे तक ठप रही। इतने लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया तथा लोग बिजली बिन परेशान रहे। लोगों में इसको लेकर खासा गुस्सा भी रहा लेकिन केबिल टूटने की जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed