{"_id":"5d7bd4438ebc3e014c4b5458","slug":"electric-supply-bhadohi-news-vns483604651","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों ट्रांसफार्मर फुंके पड़े, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों ट्रांसफार्मर फुंके पड़े, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जल गए हैं। बावजूद इसके लंबे समय बाद भी कोई इनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। विभाग की टोल फ्री व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर घनश्यामपुर के लोगों ने प्रदर्शन किया तो महराजगंज के चकापुर और गोपीगंज के बैदा खास गांव में 20 दिन से ट्रांसफार्मर न बदलने से लोग आंदोलन के मूड में दिखे।
जिले में ज्ञानपुर और भदोही उपखंड से जुड़े 100 से अधिक फीडर और उपकेंद्रों के माध्यम से 561 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में बिजली आपूर्ति होती है। कहीं लोड अधिक होने तो कहीं तार टूटकर गिरने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। शासन का आदेश है कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाए, लेकिन जिले में चार दिन से लेकर 20 दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदलने की जहमत कोई नहीं उठाता। महराजगंज के बसंतापुर फीडर के बारीपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व जल गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक उसे नहीं बदला गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। गांव के पारसनाथ मिश्र, कृष्ण कुमार राय, कल्पनाथ मिश्र, प्रधान देवराज उपाध्याय, कृष्ण मुरारी मिश्र, देवनाथ राय, राजनाथ राय ने कहा कि अविलंब ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इसी तरह गोपीगंज के बैैदा गांव में जला ट्रांसफार्मर 20 दिन बाद भी नहीं लग सका। दया मिश्रा ने विभाग से शिकायत की। डीघ के घनश्यामपुर गांव में 20 दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर न बदलने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन संग लिखित शिकायत की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई पहल नहीं की गई। इस मौके पर हरिश्चंद्र मौर्य, त्रिलोकी प्रजापति, हरिलाल बिंद, पंकज मौर्य, सुरेंद्र पाल, शिव कुमार पाल, मन भावती, नैना देवी, दीपक तिवारी आदि रहे। तीन गांव की स्थिति एक बानगी है। इसी तरह 100 से अधिक राजस्व गांवों में लगे 25, 65 केवीए के ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं लेकिन उनकी खोज-खबर लेने वाला नहीं है।
अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने कहा कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद ट्रासंफार्मर बदल दिया जाता है। ट्रासंफार्मर बदलने में कुछ ठेेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।