{"_id":"6536d07cf95f1d6fc00e9276","slug":"electric-poles-standing-on-the-middle-of-the-road-are-exposing-the-system-bhadohi-news-c-189-1-svns1011-4834-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बीच सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, खोल रहे व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बीच सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, खोल रहे व्यवस्था की पोल
विज्ञापन
नगर में कई स्थानों पर सड़क के बीच और गलियों के मोड़ पर लगे बिजली के खंभे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इन खंभों को हटाने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी उदासीन हैं। लोगों ने इन खंभों को हटाने की मांग की है।
जीटी रोड से कैलाशपुरी मोहल्ले को जाने वाली सड़क के बीच लगे खंभे के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है। यह खंभा कई वर्षों पूर्व लगाया गया था। उस समय सड़क की चौड़ाई कम थी। बाद में वाहनों की संख्या बढ़ी तो सड़क की चौड़ाई भी बढ़ा दी गई। इससे खंभा सड़क के बीचोबीच आ गया। स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने कई बार बिजली विभाग से खंभे को सड़क के एक किनारे कराने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, रविनगर सहित अन्य कई कॉलोनियों में गलियों के मोड़ पर लगे बिजली के खंभे भी खतरे का सबब बने हुए हैं। रात के अंधेरे में लोग इन खंभों से टकराकर घायल हो जाते हैं। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड-दो के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तारों व खंभों को हटाने का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था को ऐसे खंभे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही खंभे हटा दिए जाएंगे।