{"_id":"6459450ad1bdc9f40c09cf74","slug":"election-noise-will-stop-today-polling-parties-will-leave-tomorrow-bhadohi-news-c-20-1-193983-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज थमेगा चुनावी शोर, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज थमेगा चुनावी शोर, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की शाम पांच बजे नगर निकाय चुनाव का प्रचार थम जाएगा। बुधवार की सुबह पोलिंग पार्टियां तैनाती स्थल के लिए रवाना जाएगी। जिले मेंं 11 मई को सात निकायों में 261 बूथों पर मतदान होना है। इससे पहले जिला प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के कुल सात नगर निकायों में दो नगर पालिका व पांच नगर पंचायत है। नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, व नगर पंचायत ज्ञानपुर, नई बाजार, खमरिया, घोसियां, सुरियावां में मतदान होना है। इसमें दो लाख 36 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार कर रहे है। रोजाना सपा, बसपा, आप, कांग्रेस व भाजपा के स्टार प्रचारक प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पहुंच रहे है। 10 दिनों से चल रहा ये सिलसिला मंगलवार को थम जाएगा। 10 मई की शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएगी। जिले में मतदान के लिए 261 बूथ बनाएं गए हैं। एक बूथ पर चार मतदान कर्मी की तैनाती की गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है। निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद देर शाम से मत पेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सारे बंदोबस्त कर लिए गए है। मतदान केंद्र के आसपास भीड़ लगाने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इनसेट
अंतिम दिन प्रचार में झोकेंगे ताकत
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव के चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी राजनीतिक दल मंगलवार पूरी ताकत झोकेंगे। भाजपा के पक्ष में जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भदोही में सभा करेंगे वहीं दल एवं निर्दल प्रत्याशी जुलूस निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
अंतिम दिन प्रचार में झोकेंगे ताकत
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव के चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी राजनीतिक दल मंगलवार पूरी ताकत झोकेंगे। भाजपा के पक्ष में जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भदोही में सभा करेंगे वहीं दल एवं निर्दल प्रत्याशी जुलूस निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन