फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elected unopposed

सेंट्रल बार के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 18 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elected unopposed
ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव जिला मुख्यालय स्थित बार हाल में संपन्न हो गया। अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मधुसूदन पांडेय अध्यक्ष और श्यामलाल महासचिव बने। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला ने कहा कि सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी का नामांकन होने से निर्विरोध हो गए। अध्यक्ष, महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मातास दुलार पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर हरिहर सिंह, जयशंकर दूबे, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, संयुक्त सचिव चंद्र प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार राय, विकास कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी बने। प्रबंध कार्यकारिणी में रमापति सिंह, सूर्यमणि पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ल, शिवशंकर पांडेय, हीरालाल बिंद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मौर्य आदि रहे। इस मौके पर श्रीकांत पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, अनुप कुमार पाठक आदि रहे। चुनाव अधिकारी इंद्रमणि शुक्ल ने कहा कि 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सेंट्रल बार हाल में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed