फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly man dies after being thrown 10 feet away in car collision.

Bhadohi News: कार की टक्कर से 10 फीट दूर गिरे वृद्ध की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being thrown 10 feet away in car collision.
मृत शोभनाथ यादव। फाइल फोटो
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज बाजार के एक ढाबे के पास शनिवार की शाम को हाईवे पर कार की टक्कर से 70 वर्षीय शोभनाथ यादव पुत्र छविनाथ यादव निवासी इटवां की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शरीर 10 फीट तक दूर सड़क पर गिर गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटवां निवासी शोभनाथ यादव शनिवार की शाम महराजगंज स्थित एक ढाबे पर किसी काम के लिए जा रहे थे। हाईवे के दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन की तरफ आ रहे थे कि उसी समय प्रयागराज की तरफ से आ रही एक कार ने तेज टक्कर मार दिया। जिससे वह 10 फीट तक दूर सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों और होटल कर्मियों के सहयोग से घायल को औराई ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर परिजन भदोही के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां रविवार की सुबह में इलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ से दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed