{"_id":"67f2983f31267c3db706caba","slug":"eighth-class-student-died-after-being-hit-by-a-tractor-public-created-a-ruckus-police-reached-the-spot-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रैक्टर की टक्कर से आठवीं के छात्र की मौत, जनता ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रैक्टर की टक्कर से आठवीं के छात्र की मौत, जनता ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 06 Apr 2025 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:35 PM IST
सार
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असनांव के खेमईपुर में गेहूं के खेत में जाते समय हादसा हो गया। चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया है और पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार आठवीं के छात्र शुभम यादव 13 निवासी खेमईपुर की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने ज्ञानपुर-बभनौटी मार्ग को जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
खेमईपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव का 13 वर्षीय बेटा शुभम यादव आठवीं कक्षा का छात्र था। गेहूं की मड़ाई होने के कारण वह साइकिल पर बोरी लेकर शनिवार की शाम को खेत की तरफ जा रहा था। जैसे ही खेमईपुर गांव में पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे शुभम सिर के बगल गिर गया। सिर में गंभीर चोट होने पर उसकी हालत चिंताजनक हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता सुभाष चंद्र यादव मुंबई रहे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। शुभम परिवार का सबसे छोटा बेटा था। ट्रैक्टर और चालक खेमईपुर का ही बताया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।