{"_id":"6ab820d45cc0920158080d98","slug":"carpet-citys-power-supply-collapses-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-149179-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कारपेट सिटी की बिजली आपूर्ति चरमरा गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कारपेट सिटी की बिजली आपूर्ति चरमरा गई
विज्ञापन
बसंतापुर फीडर की सप्लाई ठीक करते कर्मचारी। संवाद
जिले में बीते पांच दिन से लगातार हो रही वर्षा के बीच नगर के कारपेट सिटी फीडर की आपूर्ति चरमरा गई है। ट्रिपिंग की समस्या तो चल ही रही थी। इस बीच रात बारिश और आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरने से कारपेट सिटी की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। इससे कस्बे के उत्तरी छोर के अंबर नीम, बाजार सलाबत खां, आलमपुर, नूरखांपुर, रामसहायपुर, काशीपुर, घमहापुर, दरोपुर, महबूबपुर आदि में 25 हजार की आबादी बीते रात भर बिन बिजली के ही रही। रात भर बिजली के इंतजार में कब सुबह हो गई लोगों को पता ही नहीं चला। बताया कि सुबह 8 बजे बिजली आई जरूर, डेढ़ घंटे बाद ही फिर से गुल हो गई।
--
एक्सईएन
बारिश और पेड़ों के गिरने से शाॅर्ट सर्किट से कई जगह इंसुलेटर्स जल जाने से समस्या हुई। हमारे कर्मचारियों ने रात भर काम किया। बिना आराम के शनिवार को दिन में भी काम किया। सब ठीक कर लिया गया है। रात में लोगों को बिजली मिलेगी। एसके सिंह, एक्सईएन विद्युत वितरण खण्ड प्रथम