फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight new dengue patients found, number of victims reached 172

Bhadohi News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले, पीड़ितों की संख्या 172 पहुंची

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eight new dengue patients found, number of victims reached 172
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों की संख्या 172 पहुंच गई। जनपद सृजन के बाद अब तक पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। 2022 में सर्वाधिक 101 मरीज मिले थे, जबकि उसके पूर्व 10-15 से लेकर 50 तक ही संख्या पहुंचती। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। रैपिड रिस्पांस टीम प्रतिदिन मरीजों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

संक्रमित जनित बीमारी को लेकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अक्तूबर में चलाया गया, लेकिन अभियान का असर सिर्फ कागज पर है। अक्तूबर में हर दिन डेंगू के चार मरीज मिले हैं। यही सिलसिला नवंबर में भी जारी है। इस माह में हर दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को आठ नए मरीज मिले। जिससे संख्या 172 हो गई। हालांकि सभी की स्थिति सामान्य है। जबकि पिछले साल डेंगू के 101 मरीज मिले थे। मरीजों की निगरानी आरआरटी कर रही है। 16 हाॅटस्पॉट सेंटर भी बनाए गए हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जनपद में निरंतर बढ़ते डेंगू के मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। फॉगिंग और दवा के छिड़काव के नाम विभागों द्वारा सिर्फ कोरमपूर्ति की गई। विभाग के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक 5473 व्यक्तियों की डेंगू जांच किट से की गई। इसमें 373 व्यक्तियों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण मिले। इसके बाद मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भदोही सीएचसी के लैब पर भेजा गया है। एलाइजा टेस्ट होने के बाद 172 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं डेंगू मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय सहित 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 84 बेड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट:
डेंगू के लक्षण:
- अचानक से तेज बुखार आना
- आंखों के पीछे दर्द रहना
- सप्ताह भर से बुखार आना

- जड़ों में दर्द निरंतर बने रहना
- मांसपेशियों होना, थकान लगना

डेंगू मरीजों की स्थित सामान्य है। कुल 172 डेंगू के मरीज हैं। एलाइजा टेस्ट करने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पीड़ित के घर के पास छिड़काव करा दिया गया है। जनपद सृजन के बाद इस साल सबसे अधिक मरीज मिले हैं। 2022 में 101 मरीज मिले थे, लेकिन इस बार डेढ़ गुना अधिक हो गए। - राम आसरे पाल, जिला मलेरिया अधिकारी, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed