{"_id":"63d6ba77319b67416a063d6f","slug":"eight-interstate-vicious-thieves-arrested-including-kingpin-bhadohi-news-vns696099659-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सरगना सहित आठ अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सरगना सहित आठ अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गिरफ्तार अंतर्जनपदीय शातिर चोर। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने रेकी करके वाहनों की चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना सहित आठ आरोपियों को वहिदा नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। गिरोह में शामिल सदस्य पशुओं की भी चोरी करते थे।
पुलिस लाइन में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने ने बताया कि इसी महीने ऊंज, गोपीगंज, दुर्गागंज थानाक्षेत्र में बाइक और बोलेरो चोरी की घटनाएं हुई थी। शनिवार की रात में मुखबिर की सूचना पर ऊंज थानाक्षेत्र के वहीदा नहर पुलिया के पास से वाहनों और पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह के सरगना आशु मियां निवासी सराय जगदीश, वाहन मिस्त्री शकील अहमद निवासी मैलोना, तीर्थराज सरोज निवासी बौरीबोझ, नसीर निवासी असवां दाउतपुर प्रयागराज, ननकेश मौर्या निवासी सरायहोला, विनोद कुमार यादव उर्फ पप्पू निवासी सुधवै, सूरज मोर्या निवासी सरायहोला, शकील उर्फ बच्ची निवासी सरायजगदीश थाना गोपीगंज को गिरफ्तार किया गया।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस फायरिंग भी की। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बोलेरो, मोटरसाइकिल के पुर्जे, छह मोबाइल, तमंचा, कारतूस की बरामदगी की गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आठ जनवरी को जौनपुर के निगोह बाजार से बोलेरो चुराई थी। उन पर प्रयागराज, मऊ, जौनपुर, भदोही में जालसाजी, हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम एनडीपीएस, आबकारी, गैंगेस्टर के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। गैंग के सरगना आंसू मिया ने बताया कि वे वाहन और पशु चोरी करते थे। वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे। गैंग पर कार्रवाई होने बाद उन्होंने अपना ठिकाना प्रयागराज के हंडिया में बना लिया था।
एएसपी ने बताया कि गैंग में शामिल सदस्य जिब्राइल निवासी सराय जगदीश और आमिल निवासी मियागंज थाना हंडिया की गिरफ्तारी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी प्रदीप सिंह, आरक्षी नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद संग प्रभारी निरीक्षक ऊंज छोटक यादव, दुर्गागंज विनोद दूबे, चौकी प्रभारी जंगीगंज शहबान खां आदि रहे। एसपी ने टीम को 25 हजार रूपये पुरस्कार की घोषणा किया।