फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   eight house dameged in rain fall

बारिश से आठ मकान गिरे

Sat, 18 Jul 2015 01:53 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
eight house dameged in rain fall
 इससे हजारों का सामान नष्ट हो गया। गोपीगंज के जंगलपुर में मलबे में दबने से मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं भदोही नगर के  मोहल्लों में मकान गिरने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश से लोग बेहाल रहे। झमाझम बारिश से खेतों में पानी जहां भर गया है वहीं नगरीय इलाकों के निचले हिस्सों में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश से एक तरफ किसान जहां खुश हैं वहीं दूसरी और कच्चे मकान गिरने से लोगों को नुकसान भी हो रहा है। खेतों में पानी भरने से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्थिति यह है कि रोपाई के लिए आदमी भी नहीं मिल रहे हैं। सभी अपने कार्यों में व्यस्त हैं।  गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में बारिश से जर्जर हो चुका कच्चा मकान धराशायी हो गया। इससे उसमें मौजूद जय प्रकाश पांडेय (55) और इनकी तीन  वर्षीय पोती परी पांडेय घायल हो गई।

 दोनों का उपचार कराया गया। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, मकनपुर गांव निवासी मुरली यादव के कच्चे मकान का बारजा बृहस्पतिवार की रात गिर गया। संयोग था कि उस बारजे में कोई सोया नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह गांव के लालचंद्र यादव का कच्चा मकान गिर गया।

इससे उसमें रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। इसी तरह चकभवानीदास गांव निवासी दूधनाथ गौतम का कच्चा मकान तेज बारिश से कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा भूंसा, अनाज, कपड़ा आदि नष्ट हो गए। सरायक्षत्रशाह बनकट निवासी सीताराम यादव का कच्चा मकान बृहस्पतिवार की रात गिर गया। मकान में रखा सामान मलबे से नष्ट हो गया। इसी तरह बारिश से बनकट से किशुनापुर मार्ग पर लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया।  
भदोही ब्यूरो के अनुसार लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से नगर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से बीती रात नगर के अलग अलग मोहल्लों में चार कच्चे मकानों के गिरने की जानकारी मिली है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई पेड़ों के भी गिरने की जानकारी मिली है।

जिनके घर गिरे हैं उनके सामने रिहाईश की भारी समस्या खड़ी हो गई है। पिछले तीन जिन से झमाझम बारिश हो रही है। इससे प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने के साथ मोहल्लों में पानी भर गया। देखा जा रहा है कि जिन मार्गों पर कभी पानी नहीं लगता था इस वर्ष वे भी जलजमाव से नहीं बची हैं। बाजार सलाबत खां- घमहांपुर मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है।

अहमदगंज, चकइनायत, छेड़ीबीर, जल्लापुर नईबस्ती, बंधवा, जलालपुर की स्थिति न केवल नारकीय हो गई बल्कि सड़कें चलने लायक नहीं रह गईं। बारिश से शुक्रवार की सुबह मर्दनपुर में दिनेश यादव के घर की दिवार रामसुंदर के मड़हे पर गिर गया इस दौरान उनका उनका व्यापक नुकसान तो हुआ ही उनका छोटा बच्चा चोटिल हो गया।

 छेडीबीर में मुबारक अली के घर की कच्ची दिवार धाराशाई हो गया जहां रिश्तेदारी में आया 6 वर्षीय गोलू पुत्र सलीम घायल हो गया। हिम्मतपुर बकुचियां में अख्तर रसूल के घर का छत भारी बारिश से बैठ गया।

 इसमें उनके बेटे अमन (12) को गंभीर चोट लगी है। इसी प्रकार जल्लापुर नईबस्ती में भी एक घर गिर गया। सभासद हसीब खां ने पीडित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।


 नई बाजार रोड बावन डीह मंदिर में लगा महुआ का पेड सडक पर गिर गया इस दौरान मंदिर का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। इससे वहां विद्युत व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई। वन विभाग के लोगो के न पहुंचने से चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed