फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight-hour shutdown, power supply restored after 10 hours

आठ घंटे का शटडाउन, 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल

Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eight-hour shutdown, power supply restored after 10 hours
ज्ञानपुर। 132 केवी उपकेंद्र गोपीगेंज में ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि के कारण रविवार को जारी आठ घंटे का शटडाउन 10 घंटे तक रहा। सुबह नौ बजे से कटी बिजली शाम सात बजे बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से जिला मुख्यालय समेत 250 से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे। भीषण उमस और गर्मी से लोग तर-बतर हो गए। अधिकतर घरों में लगे इन्वर्टर चार से पांच घंटे में जवाब दे दिए। अस्पतालों, मेडिकल स्टोर पर जनरेटर चलाकर काम पूरा किया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से 132 केवी उपकेंद्र गोपीगंज में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के कारण रविवार को आठ घंटे का शटडाउन घोषित किया गया था। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति नहीं की जाती। जिसको लेकर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में लोग सुबह से ही सतर्क दिखे। पानी टंकी भरने के साथ ही कपड़ों की साफ-सफाई और स्नान सुबह नौ बजे तक ही सभी लोग कर लिए। सुबह नौ बजे कटी बिजली शाम सात बजे के बाद बहाल हो सकी। आठ की बजाए 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। जिससे ज्ञानपुर, वहिदानगर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर उपकेंद्र से जुड़े 250 से अधिक गांवों में बिजली नहीं रही। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज जैसे प्रमुख बाजार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

कई दिनों बाद धूप खिली होने से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। ज्यादातर घरों में लगे इन्वर्टर भी चार से पांच घंटे में दोपहर एक से दो बजे तक बंद हो गए। अस्पताल, मेडिकल स्टोर पर जनरेटर चलाकर जरूरी कार्यों को निपटाया गया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि काम समय से पूर्ण न होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। साढ़े सात बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed