फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight died from Corona, 46 newly infected

कोरोना से आठ की मौत, 46 मिले नए संक्रमित

Sun, 16 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Eight died from Corona, 46 newly infected
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों का ग्राफ भले ही गिर रहा हो लेकिन अभी भी मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 46 नए संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित चल रहे 112 लोग स्वस्थ्य हो गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 561 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की संख्या में और गिरावट आ गई है। रविवार को कुल 46 मरीज मिले है। जो कि एक दिन के पहले मुकाबले पांच कम रहे । हलांकि मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को कुल तीन संक्रमितों की मौत हुई थी, जबकि रविवार को बढ़कर आठ हो गई है। इनमें पांच की मौत सरकारी अस्पताल में और तीन की निजी अस्पताल में हुई है। हालांकि संक्रमितों की संख्या घटने और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रविवार को कुछ सुकून भरा रहा। वहीं मौत की संख्या में इजाफा होने से अभी भी लोगों में दहशत है। 112 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने से एक्टिव केस की संख्या मात्र 516 रह गई है। अब तक कुल कोरोना से ठीक होने वालों संख्या 6288 पहुंच गई है। वहीं अब तक कोरोना से 131 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित में भदोही में आठ, केवलापुर में दो, नवधन में एक, भवनपुर में एक, जोरई में दो, भरतपुर में दो, महुआपुर में एक, ज्ञानपुर में एक, मिसराइन पुर तीन, मोढ़ में दो, सुरियावां में एक, गोपीगंज में एक समेत अन्य क्षेत्रों संक्रमित मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाएं जा रहे है। जांच बढ़ा दी गई है। इलाज के दौरान आठ संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed