फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Effect of western disturbance, it will rain again from March 2

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दो मार्च से फिर होगी बारिश

Thu, 29 Feb 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Effect of western disturbance, it will rain again from March 2
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बाद फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने दो मार्च को बारिश का अंदेशा व्यक्त करते हुए किसानों को सतर्क किया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा संग बारिश हुई तो सभी फसलों का नुकसान होगा। बुधवार को तापमान में दो डिग्री तक गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

जिले में फरवरी माह की शुरूआत से ही मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बारिश तो कभी धूप हो रही है। बेमौसम बारिश और हवा के कारण किसानों की भी चिंता बढ़ी हुई है। मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई। तिलहन को भी नुकसान हुआ है। बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। मंगलवार को लगभग तीन घंटे तक हुई बारिश का असर रहा कि तापमान में कामी कमी देखी गई। मौसम विभाग आगामी दो मार्च को एक बार फिर से बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे आ गई है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए फसल की सिंचाई करने की नसीहत दी है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो मार्च से प्रदेश को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण मध्य भारत के ऊपर अवस्थित प्रतिचक्रवात के पूर्वी दिशा में स्थानांतरित होने के कारण उत्पन्न भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से निचले क्षोभमणंडल में बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं का समागम होगा। इसी बीच तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed