फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Effect of weather: Wheat stalks softened by getting wet

मौसम का असर : भीगने से नरम हुए गेहूं के डांठ

Fri, 03 Apr 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Effect of weather: Wheat stalks softened by getting wet
अभोली में गेहूं कटाई के बाद बोझ बांधने में जुटे किसान। संवाद
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते मंगलवार की रात में चली आंधी के बाद बुधवार की सुबह दो घंटे तक बारिश हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली थी। गेहूं के डांठ (गेहूं के डंठल) बारिश से भीगने के कारण एक घंटे की मड़ाई अब डेढ़ घंटे में हो रही है। कारण फसल में नमी आ गई है। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ज्ञानपुर निवासी किसान जटाशंकर दुबे, सुभाष दुबे, राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं के डांठ नरम हो गए हैं।
दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। मड़ाई के बाद किसान अनाज को धूप में सूखा रहे हैं। इससे गुणवत्ता में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed