फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   E-crop survey of crops started through app

Bhadohi News: एप के जरिये फसलों का ई-क्रॉप सर्वे शुरू

Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
E-crop survey of crops started through app
खरीफ सीजन में फसलों के ई-क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद कृषि, राजस्व और पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता बढ़ गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 गांव का सर्वे पूर्ण होने पर अब सभी 1059 में तीन लाख 42 हजार 466 गाटा का सर्वे करना है। इसे सितंबर महीने में ही पूर्ण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग और किसान दोनों हाईटेक टेक्नोलाॅजी से जुड़ रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से इस साल फसलों का ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे कराया जा रहा। पहले चरण में जिले के 10 गांवों का सर्वे हो चुका है। शासन के निर्देश पर अब 1059 गांव में सर्वे कराया जाएगा। इसमें गांव में बोई गई फसलों का क्षेत्रफल, परती जमीन आदि का विवरण और फोटो एग्री स्टेक योजना के तहत एप पर अपलोड किया जाएगा। ऑनलाइन सर्वे के लिए विभाग की तरफ से ई-पड़ताल मोबाइल एप लांच किया गया है। ऑनलाइन सर्वे में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ ही लेखपालों की मदद ली जा रही है। प्रत्येक वर्ष जिले में कृषि योग्य भूमि पर कौन सी फसल उगी है, कितना जमीन खाली है, इसका सर्वे किया जाता है। इसी सर्वे के आधार पर खसरा-खतौनी के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस वर्ष यह सर्वे मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन किया जाएगा। एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के तहत ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम में लेखपाल, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक शामिल रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षकों को सुपरवाइजर तथा नायब तहसीलदार को सत्यापनकर्ता बनाया गया है। टीम एक दिन में न्यूनतम 50 प्लाट का सर्वे करेगी। ऑनलाइन सर्वे के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। सोमवार को सुरियावां के मलेपुर गांव में लेखपाल रजनीश बघेल ने 70 गाटा का सर्वे किया। वहीं दूसरी ओर कृषि भवन घरांव में उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने विभागीय कर्मचारियों संग बैठक कर अभियान को तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed