फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga idols immersed in canals and ponds

नहरों और सरोवरों में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

Mon, 26 Oct 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Durga idols immersed in canals and ponds
ज्ञानपुर मुख्य नहर में प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नौ दिन की पूजा-अर्चना के बाद सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को नहरों, सरोवरों में विसर्जित किया। इस दौरान दुर्गा मइया की जय के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पूजा समितियों के लोग नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। वहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ज्ञानपुर और आसपास की प्रतिमाओं का विसर्जन ज्ञानपुर मुख्य नहर में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए मां को विदाई दी। कुछ स्थानों पर गांव के तालाबों में ही विसर्जन किया गया। चौरी संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र में सादगी ढंग से मा दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान न पंडालों और न ही विसर्जन स्थल पर भीड़ दिखी। लठिया नहर में रविवार और सोमवार की मिलाकर दो दर्जन से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नहर में पानी कम होने के कारण विसर्जन में भी लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह ऊंज, सुभाषनगर, मोढ़, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, सेमराध, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाएं तालाबों और नहरों में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed