फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drone cameras will monitor the immersion procession

ड्रोन कैमरों से होगी विसर्जन जुलुस की निगहबानी

Wed, 05 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drone cameras will monitor the immersion procession
भदोही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को भदोही नगर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती किए जाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाए हैं। तय किया गया है कि दुर्गा पूजा महासमिति से जुड़ी पूजा समितियां अपनी-अपनी प्रतिमाएं लेकर दोपहर दो बजे तक मर्यादपट्टी एकमा तिराहे पर जमा होंगी ताकि समय से प्रतिमा जुलूस विसर्जन के लिए रवाना हो सकें।
विज्ञापन

दो वर्ष के अंतराल के बाद पहला अवसर होगा। जब प्रतिमा जुलूस नवनिर्मित अहमजगंज रेलवे ओवरब्रिज से होकर विसर्जन को जाएंगी। प्रतिमाओं को मर्यादपट्टी पहुंचने के बाद सभी को नंबर दिया जाएगा। इसके बाद वे अपने नंबर अनुसार लाइन में लग कर जुलूस बनाकर रवाना होंगे।
विज्ञापन

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी समितियों से अनिवार्य रूप से दो बजे तक एकमा तिराहे पहुंचने की अपील की गई है। यदि हमारा पूरा प्रयास है कि तीन बजे से पहले पहले जुलूस विसर्जन के लिए ऊगापुर की ओर रवाना हो जाएगा। भदोही के विसर्जन जुलूस में नईबाजार की दुर्गा प्रतिमाएं शामिल नहीं रहेंगी। वहां की प्रतिमाएं अलग से विसर्जन को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मर्यादपट्टी, पकरी तिराहा, चौरी रोड, ज्ञानपुर रोड स्थित आधा दर्जन स्थानों पर मंगलवार को ही बैरियर लगाकर बंद कर दिए गए हैं। दोपहर बाद से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दोपहर बाद से धौरहरा, इंदिरा मिल रजपूरा से शहर के अंदर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed