फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drizzle in the morning, heat from the sun in the afternoon made people miserable

Bhadohi News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में धूप से गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 27 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, heat from the sun in the afternoon made people miserable
तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाती महिलाएं। संवाद
ज्ञानपुर। मानसून की देरी ने बेहाल कर दिया है। जिले में शुक्रवार सुबह कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन भर तेज धूप होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। पारा 41 से 39 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह नौ बजे ही गर्म हवा चलने लगती है। शुक्रवार सुबह छह बजे ज्ञानपुर, मुख्यालय, वेदपुर, लखनों, छोटा डीघ, सिंहपुर, सरतपहां सहित विभिन्न स्थानों पर पांच से 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। अन्य स्थानों पर बादल मंडरा कर निकल गए। सुबह नौ बजे से ही धूप का अहसास होने लगता है। शाम पांच बजे तक लू चल रही है।
विज्ञापन

दोपहर 12 से तीन बजे तक सफर के दौरान हवा आंच की तरह बदन को काट रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इधर सप्ताह भर से तापमान 41 डिग्री के पार है। लोगों की नींद उचट जाती है। रात में चार से पांच बार बिजली ट्रिप कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed