{"_id":"60b681cd8ebc3eb4e76c90f3","slug":"driver-dies-due-to-vehicle-collision-a-referee-bhadohi-news-vns592547467","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से चालक की मौत,एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से चालक की मौत,एक रेफर
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया जिले के सकरौली निवासी दिलीप मौर्य (35) ट्रक चलाकर परिवार को जीवकोपार्जन करता था। रविवार को कानपुर से सामान लादकर वह उगापुर के लिए निकला। सोमवार की देर रात कोठरा के समीप दूसरे ट्रक की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कानपुर जिले के रानीगंज-पनकी निवासी नीलेश तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मृतक ट्रेलर चालक दिलीप मौर्य कानपुर से सामान लादकर उगापुर के लिए चला। कोठरा के पास ट्रेलर को रोककर पता पूछने के लिए जैसे ही वह राजमार्ग को पार कर रहा था हादसे का शिकार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह उगापुर बाजार में मंगलवर को दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से संतराम उपाध्याय (70) निवासी सुरियावां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पुलिस वाहन से सीएचसी औराई लेकर गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि संतराम औराई से आटो पकड़कर भदोही जा रहे थे। आटो में अधिक भीड़ होने से वह किनारे बैठे थे। उगापुर के समीप एक गड्ढे में आटो के उछलने से वह सड़क पर गिर गए। उसी दौरान जा रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।